अमलाई पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 06 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख का मशरूका जप्त


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अमलाई पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बिछिया के जंगल में चल रही जुआ फड़ पर दबिश देकर 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21.08.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिछिया, लुकामपुर रोड स्थित जंगल के किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके से जुआ खेलते हुए 1. पुनीत गौतम, 2. उत्तम कहार, 3. अमित चौहान, 4. सुनील कुमार राव, 5. दीपक चतुर्वेदी एवं 6. अतीक अंसारी उर्फ झुल्ली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में अब्दुल रहमान एवं अनिल मंडल निवासी अमलाई को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश जारी है।
जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 30,200 रुपये नगद, 52 ताश पत्ते, 04 मोटरसाइकिल एवं 07 मोबाइल फोन सहित कुल 2,16,700 रुपये कीमत का मशरूका जप्त किया है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना अमलाई में धारा 13 सार्वजनिक द्युत अधिनियम एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई एसडीओपी धनपुरी विकास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमलाई निरीक्षक भूपेन्द्र मणि पाण्डेय, सउनि अमृतलाल परस्ते, प्र.आर. जीवन लाल प्रजापति, प्र.आर. ठाकुर दास, प्र.आर. मुकेश कुमार, प्र.आर. पुष्पेन्द्र कुमार, प्र.आर. जयवेन्द्र सिंह, आर. शैलेश यादव, आर. आकाश कुमार, आर. हरिमोहन पाल, आर. धर्मेंद्र शुक्ला, आर. तिरथ सिंह, आर. सौरभ सिंह एवं आर. लोकेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।




