Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़

धाकड़ युवा संघ और टीम जीवनदाता के रक्तदान शिविर में 538 यूनिट रक्त संग्रह का नया कीर्तिमान

धाकड़ युवा संघ और टीम जीवनदाता के रक्तदान शिविर में 538 यूनिट रक्त संग्रह का नया कीर्तिमान

सिंगोली में महादान का महाकुंभ

 

धाकड़ युवा संघ और टीम जीवनदाता के रक्तदान शिविर में 538 यूनिट रक्त संग्रह का नया कीर्तिमान

 

कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने 20वीं, पटवारी प्रकाश शुक्ला ने 20वीं और व्यवसायी छितरमल धाकड़ ने 18वीं बार किया रक्तदान — जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा रहे मौजूद

 

सिंगोली (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)। पीड़ित मानवता की सेवा और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद के संकल्प के साथ सिंगोली में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री धाकड़ महासभा युवा संघ एवं टीम जीवनदाता के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय डोम में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 538 यूनिट रक्त संग्रह का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

 

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस महाअभियान में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं पहली बार रक्तदान करने वाले रक्तवीर पहुंचे। धाकड़ युवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन धाकड़ द्वारा युवाओं से की गई रक्तदान की अपील का व्यापक असर देखने को मिला।

 

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जुटे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी

 

रक्तदान शिविर में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भी सहभागिता की। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का यह सेवा भाव पूरे अंचल के लिए गौरव की बात है।

 

वहीं जावद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने स्वयं रक्तदान करते हुए 20वीं बार महादान किया। उनके रक्तदान से शिविर में मौजूद युवाओं में भी उत्साह का संचार हुआ। पाटीदार ने कहा कि एक ही दिन में 538 यूनिट रक्त का संग्रह क्षेत्रवासियों की संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचायक है।

 

पटवारी प्रकाश शुक्ला और व्यवसायी छितरमल धाकड़ बने प्रेरणा

 

शिविर में शासकीय सेवक आरआई/पटवारी प्रकाश शुक्ला ने 31 वर्ष की उम्र में 20वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के साथ पीड़ित मानवता की सेवा करना भी सामाजिक जिम्मेदारी है।

 

इसी प्रकार पूजा इलेक्ट्रिकल्स के प्रोपराइटर एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी छितरमल धाकड़ ने भी 18वीं बार रक्तदान किया। उनके इस सेवा भाव की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

 

रक्तवीरों में दिखा जबरदस्त उत्साह

 

शिविर को लेकर सुबह से ही शासकीय डोम परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। रक्तदान के लिए लंबी कतारें लगीं। चिकित्सकों एवं ब्लड बैंक की तकनीकी टीमों की देखरेख में रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

 

आयोजकों द्वारा रक्तदाताओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, स्वल्पाहार एवं बैठक की व्यवस्था की गई। रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तवीर को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

538 यूनिट रक्त कई जिंदगियों के लिए बनेगा संजीवनी

 

कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ स्वयं आगे बढ़कर सेवा कार्यों में सहभागी बनना है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।

 

पटवारी प्रकाश शुक्ला ने कहा कि रक्तदान को लेकर युवाओं को किसी प्रकार का भय नहीं रखना चाहिए। नियमित रक्तदान पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

आयोजन की ऐतिहासिक सफलता पर श्री धाकड़ महासभा युवा संघ एवं टीम जीवनदाता के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, सामाजिक संगठनों, चिकित्सकीय टीम, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में संग्रहित 538 यूनिट रक्त को जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी सेवा के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!