15 अगस्त पर बच्चों को पेन-कॉपी एवं पुरस्कार वितरण शिक्षा के प्रति बढ़ाया उत्साह
गांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की घोषणा
[स्थान]। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गांव में हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेरे द्वारा गांव के बच्चों को पेन एवं कॉपी देकर सम्मानित किया गया और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर पत्रकार महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव एवं पंच द्वारा घोषणा की गई कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹1000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस घोषणा से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रोत्साहन बेहद
महत्वपूर्ण हैं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गईं।
कार्यक्रम में गांव के अध्यक्ष उपाध्यक्ष
शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दिनेश सर फिरत राम साहू राम साहू सोनी आशा सरपंच एवं पंच सहित अशोक यादव संजय यादव रामलाल साहू संतोष साहू, मनीराम पटेल भोज रामचंद्र कमर बंजारे चंदन साहू किशन साहू, पूर्व पंच अर्जुन साहू समेत गांव के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति शिक्षा के प्रति जागरूकता और आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करना रहा।





