E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मधार्मिकमध्य प्रदेश

सागानेर संस्थान की छात्राओं ने आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के चरणों में प्राप्त किया मंगल आशीर्वाद

सागानेर संस्थान की छात्राओं ने आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के चरणों में प्राप्त किया मंगल आशीर्वाद

सागानेर संस्थान की छात्राओं ने आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज के चरणों में प्राप्त किया मंगल आशीर्वाद

पुण्य का उदय, जिनशासन की प्राप्ति और तत्वज्ञान का मार्ग पूर्व जन्मों के शुभ संस्कारों का फल : आचार्य श्री

नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)।

सागानेर संस्थान की छात्राओं ने परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज के पावन चरणों में पहुँचकर उनका मंगल आशीर्वाद एवं पवित्र सान्निध्य प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुदेव ने छात्राओं को जीवन में पुण्य के महत्व, मनुष्य जन्म की दुर्लभता, जिनशासन की महिमा तथा तत्वज्ञान के आध्यात्मिक महत्व का बोध कराते हुए धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी।

आचार्य श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि मनुष्य ने पूर्व जन्मों में कुछ तो पुण्य अर्जित किए होंगे, तभी आज उसे इतने ऊँचे आध्यात्मिक आसन पर विराजमान होने और धर्म के मार्ग पर चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जीव की अनंत संसार यात्रा अत्यंत लंबी और कठिन है। निगोद जैसी निम्न अवस्था से निकलकर सात राजू की यात्रा के पश्चात मनुष्य जन्म प्राप्त होना अत्यंत दुर्लभ है। ऐसे दुर्लभ मनुष्य जीवन में जिनशासन का मिलना, धर्म के प्रति अनुराग जागना और उससे भी बढ़कर तत्वज्ञान को समझने तथा आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना, निश्चित रूप से पूर्व जन्मों के पुण्य का शुभ परिणाम है।

गुरुदेव ने सावधान करते हुए कहा कि आध्यात्मिक ऊँचाई प्राप्त करना जितना कठिन है, उससे कहीं अधिक कठिन उस ऊँचाई को बनाए रखना है। जीवन में थोड़ी-सी असावधानी और प्रमाद व्यक्ति को ऊँचाई से नीचे गिरा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण, विचार और व्यवहार के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलने के साथ-साथ आत्मकल्याण की भावना को निरंतर जागृत रखना आवश्यक है।

उन्होंने छात्राओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में परिस्थितियाँ कैसी भी हों, कठिनाइयों और संघर्षों के बीच जो व्यक्ति अपने धैर्य, सहनशीलता और धारण शक्ति को बनाए रखता है, वही वास्तव में महान बनता है। विपरीत परिस्थितियों में हार मान लेना वीरता नहीं है, बल्कि अपने आदर्शों, संस्कारों और सिद्धांतों पर अडिग रहना ही सच्चे व्यक्तित्व की पहचान है।

गुरुदेव के इन अमृतमयी वचनों से छात्राओं को धर्म, संयम, संस्कार और आत्मचिंतन की प्रेरणा मिली। आचार्य श्री का सान्निध्य उनके लिए आध्यात्मिक चेतना, पुण्य संचय और जीवन को श्रेष्ठ दिशा देने वाला प्रेरणादायी अवसर बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!