Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिले में पशु तस्करों पर कार्रवाई, 7 भैंसवंशी पशुओं से भरी पिकअप जब्त, 3 आरोपियों से 1गिरफ्तार

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

भालूमाड़ा / अनूपपुर – थाना भालूमाड़ा पुलिस को पशु तस्करी के विरूद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर क्रूरता पूर्वक पशुओं का परिवहन कर रही एक पिकअप को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ सिंह मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण –
दिनांक 17/08/2026 को रात्रि लगभग 01:00 बजे थाना भालूमाड़ा को सूचना मिली कि एक पिकअप में मवेशियों को लोड कर भालूमाड़ा से जमुना की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राधिका भगत के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर भालूमाड़ा-जमुना रोड पर अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की पिकअप क्रमांक UP 12 CT 8733 को रोक कर चेक किया गया तो उसमें 01 नग भैंसा और 06 नग भैंस कुल 07 नग मवेशी (भैंस-पड़वा) को कम जगह में ठूंस-ठूंस कर क्रूरता पूर्वक लाद कर ले जाते पाया गया।

पूछताछ में पिकअप चालक ने अपना नाम करन केवट पिता मनोज केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, कोतमा बताया। उसने बताया कि वह मुस्तहीव निवासी मेरठ (उ.प्र.) एवं नंदू निवासी टांकी थाना रामनगर के कहने पर मवेशियों का परिवहन कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 नग मवेशी एवं पिकअप वाहन कुल कीमती 9,50,000 रुपये का मशरूका जप्त कर मवेशियों को कांजी हाउस कोतमा में रखवाया है।

आरोपियों के विरूद्ध थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 130(3)/177 एम.व्ही. एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

जप्त मशरूका – सफेद रंग की पिकअप क्रमांक UP 12 CT 8733 एवं 7 नग भैंस (पड़वा) कुल कीमती 9,50,000 रुपये।

नाम आरोपीगण –
करन केवट पिता मनोज केवट, निवासी वार्ड क्र. 05 कोतमा (गिरफ्तार)
मुस्तहीव निवासी मेरठ, उ.प्र. (फरार)
नंदू निवासी टांकी थाना रामनगर (फरार)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. राधिका भगत, उप निरी. डी.एस. बागरी, आरक्षक 217 प्रवीण भगत कीमहत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!