सोहागपुर पुलिस की NDPS में बड़ी कार्यवाही, 1548 नशीली गोलियां और गांजा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
शहडोल। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोहागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय और भंडारण पर अंकुश लगाने हेतु दिये गए निर्देशों के परिपालन में थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई।
दिनांक 04.11.2026 को थाना सोहागपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र सोनी उर्फ गोलू उर्फ मौसी पिता सुरेश सोनी, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 02, वर्मन मोहल्ला, सोहागपुर के घर की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से NITRAZEPAM TABLETS IP NITZASCAN-10 की कुल 1548 नग नशीली गोलियां और 298 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही बिक्री में प्रयुक्त एक एंड्राइड मोबाइल फोन (VIVO) भी जप्त किया गया है।
बरामद मशरूके की कुल कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई है, जिसमें नशीली गोलियों की कीमत 7,000 रुपये, गांजे की कीमत 3,000 रुपये और मोबाइल की कीमत 10,000 रुपये शामिल है।
पूछताछ में आरोपी ने उक्त नशीली गोलियां और गांजा बिक्री के उद्देश्य से घर में छिपाकर रखना स्वीकार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सोहागपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
जप्त मशरूका –
1548 नग नशीली गोलियां – कीमत 7,000 रुपये
298 ग्राम गांजा – कीमत 3,000 रुपये
01 नग VIVO एंड्राइड मोबाइल – कीमत 10,000 रुपये
कुल कीमत – 20,000 रुपये
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक संजय जायसवाल के नेतृत्व में सउनि भागचंद चौधरी, उनि नेहा उइके, प्र.आर. पंकज पयासी, म.प्र.आर. बसंता सिंह श्याम, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बैस, आरक्षक वीरेन्द्र पटेल, महिला आरक्षक मंजू साहू एवं चालक आरक्षक ब्रजराज डाबी की सराहनीय भूमिका रही।



