Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान : अनूपपुर में 14 अगस्त को निकलेगी जिला स्तरीय भव्य तिरंगा रैली

मंत्री दिलीप जायसवाल होंगे शामिल, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

 

अनूपपुर, 13 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय अनूपपुर में जिला स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तिरंगा रैली प्रातः 11 बजे शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर से प्रारंभ होकर स्मार्ट सिटी तक निकाली जाएगी। रैली में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल विशेष रूप से सहभागिता करेंगे।

कलेक्टर श्री झा के निर्देशानुसार रैली को गरिमापूर्ण, अनुशासित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रैली के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगा के साथ अपना छायाचित्र अपलोड कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। साथ ही अपने परिवार, पड़ोसियों और मित्रों को भी इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।

जिला प्रशासन ने कहा है कि राष्ट्रीय पर्व एवं हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकता की भावना को व्यक्त करने का अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!