Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

सक्ती जिले के कैथा गांव में चमत्कारी मिट्टी की मान्यता बिरितिया बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सक्ती जिले के कैथा गांव स्थित प्रसिद्ध बिरितिया बाबा मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर अपनी अनोखी लोकमान्यता को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के बीच मंदिर की मिट्टी को लेकर वर्षों से आस्था जुड़ी हुई है।

मान्यता के अनुसार, सांप या बिच्छू के काटने के बाद पीड़ित को मंदिर परिसर में लाकर वहां की मिट्टी खिलाने से राहत मिलने की बात कही जाती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग बिरितिया बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए कैथा पहुंच रहे हैं।

मंदिर परिसर में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। साथ ही खान-पान और जरूरत की सामग्री की दुकानें भी सजी हैं। बच्चे झूलों का आनंद ले रहे हैं, वहीं श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ मेले में खरीदारी कर रहे हैं।

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू भी बिरितिया बाबा मंदिर पहुंचे और श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन करने की अपील की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आपसी सहयोग बनाए रखते हुए मंदिर में दर्शन-पूजन करने का आग्रह किया।

कैथा में बिरितिया बाबा मंदिर को लेकर लोगों की आस्था और मेले में उमड़ रही भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!