Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेश
Trending

सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना श्रीमती दीपाली चंदेरिया के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार जब्त किया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
मुरैना। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना श्रीमती दीपाली चंदेरिया के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार जब्त किया है।
कार्रवाई का विवरण
15 अगस्त 2026 को सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सैयद नहर के आगे, सत्संग भवन के पास (नई प्लाटिंग के सामने) एक व्यक्ति वारदात की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 01 देशी .315 बोर का कट्टा और 01 जिंदा राउंड बरामद हुआ। हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात पेश नहीं कर सका।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस (लगभग 6,000 रुपये कीमत) को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 365/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कराया गया।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक उदयभान सिंह यादव (थाना प्रभारी सिविल लाइन), म.उ.नि. अजय वैशांदर, प्र.आर. 66 उदयवीर सिंह, प्र.आर. 59 सुनील बंसल, प्र.आर. दुष्यंत शर्मा, आर. 261 जितेन्द्र तोमर, आर. 1329 सुनील परमार, आर. 17 संजय गुर्जर, आर. 1400 ध्रुव परमार, आर. प्रशांत डंडोतिया, आर. 1055 शैलेन्द्र सिंह, आर. 529 भानूप्रताप, आर. 1085 लोकेश जाट एवं आर. 1025 ओमपाल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!