छत्तीसगढ़

सक्ती नकली नोट छापने और खपाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हसौद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

17,500 रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर और नोट छापने की सामग्री जब्त, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी भी पुलिस के कब्जे में

सक्ती हसौद छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नकली नोट छापने और बाजार में खपाने के मामले में हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 100 और 500 रुपये के कुल 79 नकली नोट, जिनकी कुल कीमत 17,500 रुपये है, बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला कलर प्रिंटर, फ्रेम और अन्य सामग्री सहित घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है।


दुकान में नकली नोट खपाने पहुंचे थे आरोपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हसौद निवासी ओम साहू ने 27 अक्टूबर 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 23 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 AZ 9089 से दो व्यक्ति बजरंग चौक स्थित उनकी डेली नीड्स दुकान पर पहुंचे थे। दोनों दुकान में नकली नोट खपाने का प्रयास कर रहे थे। दुकानदार को नोटों पर संदेह हुआ और उसने उन्हें नकली पहचान लिया, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से लौट गए।

शिकायत के आधार पर हसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पूछताछ में सामने आया नकली नोट छापने का मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर पहुंचकर संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संजय आदित्य के घर में रखे कलर प्रिंटर की मदद से 500 और 100 रुपये के नकली नोट छापने की बात स्वीकार की।


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चार से पांच दिन पहले कुल 80 नकली नोट छापे थे। इनमें से कुछ नोट लेकर वे हसौद में दुकान पर पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 79 नकली नोट बरामद किए हैं।
प्रिंटर, फ्रेम और एक्टिवा स्कूटी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 और 500 रुपये के कुल 79 नकली नोट, एक कलर प्रिंटर, नोट छापने के लिए तैयार किए गए दो फ्रेम, एक स्केल, एक कटर, गोंद का डिब्बा, हरे रंग का चमकीला टेप, फोटो पेपर और अन्य सामग्री जब्त की है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 AZ 9089 भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
नरेश कुमार आदित्य (36 वर्ष), पिता फूलसाय आदित्य।
संजय आदित्य (30 वर्ष), पिता जगतराम आदित्य।
दोनों आरोपी कहरापारा, ग्राम कोसीर, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।
गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 28 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक विंटन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र वारेन तथा आरक्षक राजू खुटे, गंगाराम यादव, राजेश यादव, शिवगोपाल रात्रे, श्यामचरण साहू एवं गोपेश्वर नेताम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!