टॉप न्यूज़देशधर्मधार्मिकमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

शरद पूर्णिमा पर करणी सेना ने किया गौ पूजन, गौ माता को हरा चारा एवं केले खिलाकर लिया पुण्य लाभ

शरद पूर्णिमा पर करणी सेना ने किया गौ पूजन, गौ माता को हरा चारा एवं केले खिलाकर लिया पुण्य लाभ

कुंवर मुन्नू ठाकुर, संभाग अध्यक्ष रीवा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष मनोज सिंह बन्ना के नेतृत्व में हुआ गौ सेवा का आयोजन

मऊगंज।(संवाददाता मुकेश कुमार जैन )गौ माता की सेवा ही भारतीय संस्कृति की आस्था, करुणा और संस्कारों का प्रतीक है। गौ सेवा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीव मात्र के प्रति प्रेम, संवेदना और अपने सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का पावन संकल्प है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर करणी सेना, जिला मऊगंज द्वारा मंडी गौशाला में गौ पूजन एवं गौ सेवा का आयोजन किया गया।

 

यह पुनीत कार्यक्रम करणी सेना गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहित शुक्ला के आयोजन में संपन्न हुआ। इस दौरान गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्हें हरी घास एवं केले खिलाए गए। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौ माता की सेवा कर सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

 

कार्यक्रम कुंवर मुन्नू ठाकुर, संभाग अध्यक्ष रीवा, करणी सेना पंजीकृत के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष मनोज सिंह बन्ना के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी पंकज पाण्डेय, जिला संगठन मंत्री मुकेश चतुर्वेदी, जिला सह संगठन मंत्री धर्मेंद्र तिवारी, समाजसेवी एवं शिक्षक रज्जन पटेल, करणी सेना कार्यकर्ता विपिन शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, रज्जन सिंह, कुंवर सिंह, संजय मिश्रा एवं मयंक पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सभी उपस्थितजनों ने गौ पूजन कर गौ माता को हरा चारा एवं केले खिलाए तथा गौ रक्षा, गौ संवर्धन और जीवों के प्रति दया एवं करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रेरणा दी गई कि गौ माता की सेवा हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी है।

 

करणी सेना, जिला मऊगंज ने गौ सेवा एवं गौ रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज के सभी वर्गों से गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 

गौ सेवा, संस्कृति का सम्मान और मानवता का सच्चा संस्कार है।

 

🙏 जय गौ माता! ज य गोपाल! 🙏

 

करणी सेना — जिला मऊगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!