टॉप न्यूज़देशधर्मधार्मिकराजस्थानलोकल न्यूज़
Trending

समझौता करना कमजोरी नहीं, कई बार समझदारी भी है : मुनिश्री आदित्यसागर

समझौता करना कमजोरी नहीं, कई बार समझदारी भी है : मुनिश्री आदित्यसागर

 

समझौता करना कमजोरी नहीं, कई बार समझदारी भी है : मुनिश्री आदित्यसागर

परिस्थितियों को पहचानकर उनके अनुरूप कार्य करना ही समझदार व्यक्ति की पहचान — श्रुतसंवेगी मुनिश्री आदित्यसागर

उदयपुर। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन )श्रुतसंवेगी मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ने जीवन में परिस्थितियों के अनुसार व्यवहार करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हर बात पर अड़ जाना ही दृढ़ता नहीं है और हर परिस्थिति में समझौता करना कमजोरी नहीं, बल्कि कई बार समझदारी का परिचायक होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को परिस्थितियों को पहचानकर उनके अनुरूप कार्य करना सीखना चाहिए।

मुनिश्री आदित्यसागर जी ने अपने संदेश में कहा कि “हर समय अकड़ का जीवन न जिएं, कई बार शांत रहकर समझौता करना भी सीखें।” जीवन में अनेक ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जहां अपने विचारों पर अड़े रहने के बजाय शांतिपूर्वक समाधान की दिशा में आगे बढ़ना अधिक उचित होता है।

उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को पहचानना और उनके अनुरूप कार्य करना समझदार लोगों का काम है। जीवन में सफलता और शांति के लिए केवल अपनी बात मनवाने का प्रयास नहीं, बल्कि समय और परिस्थिति की मांग को समझना भी आवश्यक है।

मुनिश्री ने स्पष्ट किया कि समझौता हमेशा कमजोरी का प्रतीक नहीं होता। कई बार संबंधों, परिवार, समाज और जीवन की शांति को बनाए रखने के लिए थोड़ा झुकना और परिस्थितियों के साथ सामंजस्य स्थापित करना आवश्यक हो जाता है। व्यक्ति को यह विवेक रखना चाहिए कि कहां अपने सिद्धांतों पर दृढ़ रहना है और कहां परिस्थितियों को समझते हुए शांतिपूर्वक समाधान स्वीकार करना है।

मुनिश्री आदित्यसागर जी का संदेश —
“परिस्थितियों को पहचानना और उनके अनुरूप काम करना, समझदार लोगों का काम है।”

बताया गया कि यह प्रेरक संदेश उदयपुर सेक्टर-4 स्थित आदिनाथ जिनालय से मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!