Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़दुनियामध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

अनूपपुर कलेक्टर ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

हर आवेदक से संवाद कर समस्या का समाधान करना प्राथमिकता : कलेक्टर रत्नाकर झा

रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका*

 

अनूपपुर। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों (टीएल) की समीक्षा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों एवं प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत संवाद कर उसकी समस्या का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारियों को अपनी टीम को सक्रिय रखते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा दैनिक प्रगति रिपोर्ट साझा करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व, महिला बाल विकास और संबल योजना की समीक्षा

राजस्व विभाग के आवेदनों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी पटवारियों को क्षेत्रवार आवेदनों की सूची तैयार कर अनिवार्य रूप से फील्ड विजिट करना होगा और मौके पर जांच कर प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करना होगा। उन्होंने सभी सर्विस डिलीवरी पॉइंट को सक्रिय रखने तथा मजदूरों एवं किसानों से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने को कहा।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, संबल पंजीयन एवं अनुग्रह सहायता राशि के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कर समय पर निराकरण के निर्देश दिए गए।

सौर ऊर्जा और जनजातीय योजनाओं पर जोर

कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शासकीय भवनों पर सौर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने के लिए बड़े शासकीय भवनों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम आवास योजना एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण एवं सतत उपयोग तथा जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि केवल आवश्यक एवं प्राथमिकता वाले कार्यों को ही योजना में शामिल किया जाए।

शिक्षा और हर घर तिरंगा अभियान

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों की अपार आईडी शत-प्रतिशत तैयार कराने तथा राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के अंतर्गत कक्षा आठवीं के पात्र विद्यार्थियों के आवेदन एनएसपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में निरंतर गतिविधियां आयोजित करने तथा सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए। अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रोएक्टिव होकर कार्य करने और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, एसडीएम कोतमा श्री टी.आर. नाग, एसडीएम जैतहरी श्री कमलेश पुरी, एसडीएम अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शीतल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!