शहडोल पुलिस को मिली बड़ी सफलता – 03 चोरी के मामलों में 06 आरोपी गिरफ्तार, मशरुका बरामद


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी के प्रकरणों में शीघ्र गिरफ्तारी व मशरुका बरामदगी के निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के पालन में ब्यौहारी एवं गोहपारू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के 03 प्रकरणों का खुलासा कर कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1. थाना ब्यौहारी – सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी का खुलासा
दिनांक 11.08.2026 को फरियादिया सुनीता सिंह निवासी मऊ रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थी। वापस आने पर कमरे का ताला टूटा मिला और पेटी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी 22,100 रुपये, कुल लगभग 82,100 रुपये की चोरी हो गई थी।
पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेही सुशील सिंह गोंड उम्र 21 वर्ष निवासी अल्ला, थाना बुढार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
2. थाना ब्यौहारी – चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद
दिनांक 13.06.2026 को फरियादी संदीप पटेल निवासी अखटपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12.06.2026 की रात उसकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।
मुखबिर की सूचना पर संदेही अमन साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी ब्यौहारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी स्वीकार की, जिसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
3. थाना गोहपारू – चोरी के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 22/23 जून 2026 की रात ग्राम देवलौंद, चौकी धनपुरी में फरियादी प्रताप सिंह के घर से अज्ञात आरोपियों द्वारा सोने की तीन लड़ी, नगदी 70,000 रुपये एवं वीवो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था।
पुलिस ने पतासाजी के आधार पर अर्जुन सिंह उम्र 21 वर्ष, सुवेन्द्र केवट उम्र 22 वर्ष, विक्रम सिंह उम्र 19 वर्ष एवं महेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष, सभी निवासी ग्राम पैलवाह, थाना गोहपारू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 8,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं, शेष मशरुका के संबंध में विवेचना जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीवान के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी ब्यौहारी श्री ऋषभ मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जिउलाल सिंह परस्ते एवं थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक राजकुमार मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा की गई।
उक्त कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक रनबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक दलवीर सिंह, आरक्षक सागर गुप्ता, अर्जुन यादव, संजय बैगा एवं विवेक सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




