Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

जांजगीर में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव महिलाओं और बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

जांजगीर-चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा अग्रसेन भवन नैला-जांजगीर में तीज कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन-4 अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की युवतियों महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रत्येक वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित तीज उत्सव में सावन क्वीन रील बनाओफौजी झूला सजाओ सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम स्थल अग्रसेन भवन को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। महिलाओं एवं युवतियों के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया जहां प्रतिभागियों ने यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन सेवा समिति

नैला-जांजगीरमारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद समाज की महिलाओं में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार तीज कार्यक्रम में महिलाओं युवतियों एवं बच्चों ने जिस उत्साह के साथ हिस्सा लिया वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज की सभी महिलाओं युवतियों एवं बच्चों का हृदय से आभार जताया। साथ ही शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी धन्यवाद दिया।

श्रीमती पूनम अग्रवाल ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सिंघानिया एवं अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष संजय का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग से तीज उत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सका।

 

कार्यक्रम शाम 4 बजे अग्रसेन भवन जांजगीर में प्रारंभ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं युवतियों एवं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

 

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की प्रांतीय निदेशक श्रीमती सुनीता मोदीbसंयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदी उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल श्रीमती मधु शर्मा श्रीमती सोनल पालीवाल, श्रीमती शीला अग्रवाल सहित श्रीमती प्रीति अग्रवाल श्रीमती बबीता गर्ग श्रीमती संतोष अग्रवाल एवं शाखा तथा अग्रवाल महिला समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

पूरे आयोजन में तीज की पारंपरिक उमंग उत्साह और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!