Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत कूरदा में हाट बाजार का चबूतरा बना नशेड़ियों का अड्डा उप स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ का आरोप

जिला जांजगीर-चांपा के चांपा शहर से लगे ग्राम पंचायत कूरदा में हाट बाजार योजना के तहत बनाए गए चबूतरे को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। स्थानीय निवासी योगेश साहू के अनुसार इस चबूतरे पर सुबह से लेकर देर रात तक कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और यहां कथित रूप से शराबखोरी के साथ मेडिकल नशे का सेवन किया जाता है।

योगेश साहू का कहना है कि चबूतरा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है।

इसी मार्ग से छोटे-बड़े बच्चे स्कूल भी आते-जाते हैं। इसके बावजूद कथित रूप से कुछ लोग खुलेआम नशा करने के साथ ताश खेलते नजर आते हैं जिससे आसपास के लोगों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

 

बताया गया कि चबूतरे से कुछ दूरी पर ग्राम की पानी टंकी भी स्थित है। वहीं इसी परिसर में पोस्ट ऑफिस संचालित है और पोस्ट ऑफिस के पीछे उप स्वास्थ्य केंद्र का नव निर्माण है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन स्थानों के आसपास भी कथित रूप से शराबखोरी और मेडिकल नशे का सेवन किए जाने की शिकायत है।

 

सबसे गंभीर आरोप यह है कि निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र की खिड़की में भी तोड़फोड़ की गई है। स्थानीय निवासी योगेश साहू ने इस मामले को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग से गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सार्वजनिक स्थान पर नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो इसका असर बच्चों और युवाओं पर भी पड़ सकता है।

अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई करेंगे और सार्वजनिक स्थान को असामाजिक गतिविधियों से मुक्त कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे

स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से हाट बाजार परिसर और निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र की नियमित निगरानी करने तथा शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!