Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में निकली भव्य तिरंगा रैली

विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

 

*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी*
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका*

अनूपपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

विकासखंड पुष्पराजगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठैती एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी तथा विकासखंड जैतहरी के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों और देशभक्ति गीतों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। तिरंगा रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति गौरव एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहन मिला।

अभियान के अंतर्गत नागरिकों से हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर अभियान में सहभागिता दर्ज कराने की भी अपील की गई।

जैतहरी में आयोजित तिरंगा रैली में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैतहरी श्री भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!