अनूपपुर / भालूमाड़ा – भालूमाड़ा पुलिस की अवैध पशु तस्करों के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई
21 मवेशियों से भरा ट्रक जप्त, चालक गिरफ्तार


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भालूमाड़ा पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 10/10/2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में मवेशियों को लोड कर हरद से बदरा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भालूमाड़ा पुलिस टीम द्वारा हनुमान मंदिर कुशियारा फाटक के पास घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान मौके पर एक ट्रक मिला। उपस्थित गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी लेने पर अशोक लीलैंड कंपनी का सफेद रंग का ट्रक क्रमांक CG 31 B 8590 (कीमती लगभग 15 लाख रुपये) में 19 नग भैंसा एवं 02 नग भैंसी, कुल 21 नग मवेशी (कीमती लगभग 10 लाख 50 हजार रुपये) को ठूंस-ठूंस कर क्रूरता पूर्वक लोड कर ले जाते हुए पाया गया।
पुलिस ने कुल 25,50,000/- रुपये का मशरुका जप्त कर जप्तशुदा मवेशियों को कांजी हाउस कोतमा में सुरक्षार्थ रखवाया गया है।
मौके से आरोपी चालक शहनबाज अहमद पिता इकबाल अहमद, उम्र 34 वर्ष, निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज, थाना नवाबगंज, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने वाहन मालिक अजय कुमार सैनी होना बताया तथा मवेशी लफ्टा निवासी फिरोज उर्फ सोनू कुरैशी से लेना बताया। आरोपी चालक अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू एवं अजय कुमार सैनी के साथ मिलकर काम करना भी बताया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 310/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 66/192 ए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जप्त मशरुका – एक सफेद अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक CG 31 B 8590 कीमती 15 लाख एवं 21 नग मवेशी कीमती 10 लाख 50 हजार, कुल कीमती 25,50,000/- रुपये।
नाम आरोपीगण –
चालक शहनबाज अहमद पिता इकबाल अहमद, निवासी अकबरपुर उर्फ गंगागंज, थाना नवाबगंज, उ.प्र. (गिरफ्तार)
वाहन मालिक अजय कुमार सैनी, मवेशी बाजार कोतमा
फिरोज उर्फ सोनू कुरैशी, निवासी लफ्टा, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर
अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू, मवेशी बाजार कोतमा
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राधिका भगत, प्र.आर. 55 विवेक त्रिपाठी, आरक्षक 310 धर्मेन्द्र यादव, आरक्षक 217 प्रवीण भगत, आरक्षक चालक 575 दिनेश किराड़े की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।



