Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन ने सफाई कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

शहडोल/ धनपुरी । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन द्वारा उसलापुर, धनपुरी नंबर-3 में सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाली सफाई महिला कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ सफाई महिला कर्मचारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। संगठन ने इस पहल के माध्यम से संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि समाज के उन नायकों को सम्मान देने का अवसर भी है जो प्रतिदिन बिना किसी दिखावे के समाज की सेवा में लगे रहते हैं। विशेष रूप से सफाई कर्मियों का योगदान शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर संगठन ने अपनी पुरानी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बुजुर्गों, गरीब, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन का वितरण भी किया। संगठन का प्रयास रहा कि राष्ट्रीय पर्व की खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद इस अवसर पर खुद को अकेला महसूस न करे।

इस सेवा कार्य में संगठन के योगेन्द्र महरा, विवेक भारती, सोनू द्विवेदी, पवन गुप्ता, पीयूष पटेल, विजय विश्वकर्मा, रवि जायसवाल, मनीष मौर्य, अंकित गुप्ता, विवेक दुबे, नीता गुप्ता, विकाश साकेत, सदानंद भारती, निलेश सिंह, धीरज साहू सहित अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन का उद्देश्य केवल एक दिन सेवा करना नहीं, बल्कि वर्ष भर जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में आपसी सहयोग, सम्मान एवं मानवता की भावना को मजबूत करना है। भविष्य में भी संगठन गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!