टॉप न्यूज़धर्मधार्मिकमहाराष्ट्रलोकल न्यूज़

सांगली में 15 नवंबर को होगा भव्य पिंच्छी परिवर्तन, कलश वितरण एवं रथोत्सव समारोह

सांगली में 15 नवंबर को होगा भव्य पिंच्छी परिवर्तन, कलश वितरण एवं रथोत्सव समारोह

सांगली में 15 नवंबर को होगा भव्य पिंच्छी परिवर्तन, कलश वितरण एवं रथोत्सव समारोह

 

सांगली। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)

 

धर्मनगरी सांगली में आध्यात्मिक श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आगामी 15 नवंबर 2026, रविवार को भव्य पिंच्छी परिवर्तन, कलश वितरण एवं रथोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह पावन मंगलमयी आयोजन आगम चक्रवर्ती परम पूज्य 108 आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।

 

आयोजन के अंतर्गत धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्मलाभ प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। पिंच्छी परिवर्तन जैन साधु जीवन की संयम, अहिंसा एवं आत्मशुद्धि की भावना का प्रतीक है। वहीं कलश वितरण एवं रथोत्सव समारोह धार्मिक उल्लास और भक्ति का विशेष आकर्षण रहेगा।

 

आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों एवं युवाओं से आग्रह किया है कि वे सहपरिवार उपस्थित होकर इस पावन धार्मिक समारोह में सहभागी बनें तथा धर्मलाभ प्राप्त करें।

 

कार्यक्रम विवरण:

दिनांक – 15 नवंबर 2026, रविवार

समय – प्रातः 10:30 बजे

स्थान – मुख्य मंडप, सांगली।

 

आयोजक: दक्षिण भारत जैन सभा, शेठ रा. ध. दावडा दिगंबर जैन बोर्डिंग, सांगली एवं श्री 1008 भगवान आदिनाथ दिगंबर जिन मंदिर, सांगली।

 

समस्त समाजजनों से अपील की गई है कि इस मंगलमयी आयोजन का निमंत्रण अधिक से अधिक धर्मप्रेमियों तक पहुंचाकर पुण्यार्जन के इस अवसर में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!