Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

अनूपपुर/राजेन्द्रग्राम – थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस को हत्या के जघन्य अपराध में बड़ी सफलता मिली है। थाना राजेन्द्रग्राम में दर्ज अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. के आरोपी दल सिंह मरावी उर्फ बारे लाल को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया है।

क्या है मामला –
दिनांक 12.08.2026 को सूचक विनोद सिंह मरावी पिता भगवत सिंह मरावी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बसनिया बरटोला ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई प्रमोद सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष सुबह करीब 7 बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब 1 बजे गांव के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि दल सिंह मरावी ने अपने घर में प्रमोद सिंह की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है।

सूचना परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो प्रमोद सिंह का शव आरोपी दल सिंह मरावी के घर की परछी में चित्त हालत में पड़ा था। सिर और गर्दन में गहरे कटे के निशान थे, काफी खून बहा हुआ था और दाहिने हाथ की कलाई के ऊपर का हिस्सा भी कटा हुआ था।

पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण एवं मर्ग जांच की गई। जांच में पाया गया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर आरोपी दल सिंह मरावी पिता स्व. कुंवर सिंह मरावी उम्र 50 वर्ष निवासी बरटोला बसनिया ने धारदार हथियार टंगिया/कुल्हाड़ी से मृतक की गर्दन, जबड़े, पीठ और हाथ पर वार किया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस की कार्यवाही –
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार बरकड़े के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दल सिंह मरावी उर्फ बारे लाल पिता स्व. कुंवर सिंह मरावी उम्र 50 वर्ष निवासी बरटोला बसनिया को 24 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी/टंगिया जप्त की।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बीरेन्द्र बरकड़े, सउनि. यादवेन्द्र सिंह, सउनि. अवधलाल अहिरवार, सउनि. दीप चंद वर्मन, प्र.आर. 42 राजेन्द्र यादव, प्र.आर. 142 बीरेन्द्र सिंह मार्को, प्र.आर. 67 प्रेम सिंह, आर. 287 बिनोद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!