Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में नुक्कड़ नाटक एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन

 

*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी*
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका*

उमरिया। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, उमरिया में आज नुक्कड़ नाटक एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.ए. चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार निगम ने की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. निगम ने विद्यार्थियों को भारतीय ध्वज संहिता की जानकारी दी तथा युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक ऋषिराज पुरवार ने किया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और हर व्यक्ति का तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव स्थापित करना है।

कार्यक्रम के अंत में हर घर तिरंगा प्रभारी एवं क्रीड़ाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए समस्त छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों की छत पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. एस.के. वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद शाह बरकड़े, डॉ. रमेश प्रसाद कोल, डॉ. सौरभ पाण्डेय, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. रश्मि रानी तिवारी सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!