E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मधार्मिकराजस्थानलोकल न्यूज़
Trending

गुरु कृपा से कभी भटक नहीं सकता जीवन, धर्म की रक्षा के लिए आचार्य शांतिसागरजी महाराज ने किया अतुलनीय कार्य: मुनि सुप्रभ सागर

गुरु कृपा से कभी भटक नहीं सकता जीवन, धर्म की रक्षा के लिए आचार्य शांतिसागरजी महाराज ने किया अतुलनीय कार्य: मुनि सुप्रभ सागर

गुरु कृपा से कभी भटक नहीं सकता जीवन, धर्म की रक्षा के लिए आचार्य शांतिसागरजी महाराज ने किया अतुलनीय कार्य.

(देवली से मुकेश जैन।) शांति सिंधु व्यक्तित्व के तृतीय दिवस मुनिश्री 108 वैराग्यसागरजी महाराज ने कहा कि जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा और आशीर्वाद होता है, वह कभी भटक नहीं सकता। गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और धर्म के प्रति श्रद्धा को मजबूत बनाता है।

आचार्य शांतिसागरजी महाराज ने धर्म की रक्षा के लिए स्वयं निर्भीक होकर आचरण किया और अन्य साधकों को भी वैसा ही जीवन जीने की प्रेरणा दी। दक्षिण भारत से उत्तर भारत तक उन्होंने धर्म की ज्ञान-पिपासा को शांत किया। एक समय ऐसा भी था, जब देवशास्त्र-गुरु के अभाव में अनेक लोग धर्म से विमुख हो गए थे, लेकिन आचार्य श्री ने अपने तप, त्याग और प्रभावशाली व्यक्तित्व से लोगों को पुनः धर्म से जोड़ने का महान कार्य किया।

35 वर्ष के संयमी जीवन में 25 वर्ष की उपवास साधना

मुनिश्री सुप्रभसागरजी महाराज ने आचार्य शांतिसागरजी महाराज के तपस्वी जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने अपने संयमी जीवन के 35 वर्षों में लगभग 25 वर्ष उपवास की कठिन साधना में व्यतीत किए। उनका जीवन तप, त्याग, संयम और आत्मकल्याण की अनुपम मिसाल रहा।

समाजोत्थान के लिए उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। भारत की आजादी से पहले कोल्हापुर के राजा को प्रेरित कर बाल विवाह निषेध कानून बनवाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका अधिकांश समय जाप, ध्यान और आत्मचिंतन में व्यतीत होता था। उन्होंने 18 करोड़ महामंत्र का जाप किया। उनकी तपस्या और साधना का प्रभाव ऐसा था कि आज भी उनकी प्रेरणा से लगभग एक हजार साधु धर्म और संयम के मार्ग पर विचरण कर रहे हैं।

गुरु भक्ति और श्रद्धा के साथ पहुंचे श्रद्धालु

गुरु भक्ति और श्रद्धा से प्रेरित होकर झांतला, धनंगाव,बूंदी, तिलावर तथा लाछेरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन पधारे। श्रद्धालुओं ने शांति सिद्ध व्यक्तित्व परिचर्चा में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। शांति सिद्ध नाथ दिगंबर जैन मंदिर के भक्तजनों ने भी आचार्य शांतिसागरजी महाराज के जीवन और उनके महान योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

 

अवसर पर आचार्य शांतिसागरजी महाराज के जीवन पर  सुरेश मारोरा ने अपने विचार व्यक्त किए। परिचर्चा के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु भक्ति, तप, त्याग, संयम और धर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!