2 माह से लापता नाबालिग गुजरात से बरामद करने मे सरई पुलिस को मिली बड़ी सफलता

*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी*
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका*
अनूपपुर / करनपठार – पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी सरई, थाना करनपठार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
चौकी सरई में अपराध क्रमांक 199/26 धारा 137(2) BNS के तहत अपहरण का मामला दर्ज था। इस मामले में ग्राम धुराधर निवासी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी पिता रामपाल यादव पिछले 2 माह से लापता थी।
पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए दिनांक 11.08.2026 को उक्त नाबालिग को गुजरात प्रदेश से दस्तयाब किया गया।
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह दिनांक 12.06.2026 को परिजनों से नाराज होकर स्वेच्छा से काम करने के लिए गुजरात चली गई थी।
पुलिस द्वारा समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात किशोरी को सकुशल उसके पिता रामपाल यादव को सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सरई उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में प्र.आर. 74 रामप्रसाद सिंह मरावी, प्र.आर. 130 पंकज मिश्रा एवं आरक्षक 376 अनुराग सिंह की सराहनीय भूमिका रही।




