“जन सुरक्षा – युवा सृजन” संवाद कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों ने किया पुलिस लाईन का भ्रमण


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अनूपपुर मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त नवाचार “जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 22/08/2026 को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम के मार्गदर्शन में स्कूली छात्र-छात्राओं को पुलिस लाईन का भ्रमण कराया गया।
रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे एवं सूबेदार अम्बरीष साहू के नेतृत्व में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के छात्र-छात्राओं को पुलिस लाईन अनूपपुर का भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस लाईन स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रकार की कार्यवाही एवं शाखाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पुलिस लाईन में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अगले चरण में स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात थाना एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष का भ्रमण भी कराया जाएगा।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक ज्योति दुबे, सूबेदार अम्बरीष साहू, सउनि जगत सिंह, हरिलाल सिंह, प्रधान आरक्षक गौतम बघेल, रामजी शर्मा, आरक्षक कमलेंद्र सिंह, राघवेंद्र गौतम, योगेश राठौर, लवकुश घोषी तथा शिक्षा विभाग से संतोष साहू, हरिओम शर्मा उपस्थित रहे।



