क्राइममध्य प्रदेश

अनूपपुर: करनपठार पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 6 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर महुआ शराब और अंग्रेजी शराब जप्त

 

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

अनूपपुर / करनपठार। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करनपठार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी उनि. मंगला प्रसाद दुबे के नेतृत्व में दिनांक 29/10/26 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों के कब्जे से अवैध अंग्रेजी, देशी और कच्ची महुआ शराब जप्त कर कुल 07 प्रकरण आबकारी एक्ट की धारा 34-ए के तहत पंजीबद्ध किए हैं।

इस प्रकार हुई कार्रवाई :-

1. मनोज कुमार पिता दलबीर सिंह, निवासी दमेहड़ी – आरोपी के दमेहड़ी स्थित ढाबे के सामने दो कागज के कार्टूनों से 15 लीटर 10 एमएल अवैध शराब जप्त की गई। इसमें मैजिक मोमेंट (180ml के 03 पाव), मैकडॉवेल नं.1 (03 पाव), गोवा व्हिस्की (01 पाव), ओल्ड मंक (02 पाव), आइकोनिक व्हाइट (02 पाव) एवं देशी प्लेन मदिरा (06 पाव) शामिल है। कीमत करीब 11,000 रुपये।

2. रोहित नायक पिता टीकाराम नायक, निवासी रौसरखार – किराना दुकान की तलाशी में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रुपये जप्त।

3. संतोषी धुर्वे पति टीकम सिंह धुर्वे, उम्र 30 वर्ष, निवासी धोबगढ़ – कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रुपये।

4. वैशाखू सिंह पिता मसनू सिंह परस्ते, उम्र 65 वर्ष, निवासी खेतगांव – दो प्लास्टिक जरीकेन से 20 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब कीमती 2000 रुपये।

5. बाबूलाल सिंह पिता धन सिंह, निवासी खेतगांव – 15 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1500 रुपये।

6. गोविन्द दास पिता भारत दास, उम्र 35 वर्ष, निवासी सनपुरी – 14 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1400 रुपये।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 15 लीटर 10 एमएल अंग्रेजी व देशी शराब कीमती 11,000 रुपये तथा 69 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 6,900 रुपये जप्त की है। मौके पर लगभग 150 किलो महुआ लाहन को भी नष्ट किया गया।

समस्त शराब को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक बनाकर कब्जे में लिया गया। आरोपियों को मौके पर ही अभिरक्षा पत्रक व धारा 35 BNSS का नोटिस देकर रुखसत किया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी करनपठार मंगला दुबे के नेतृत्व में उनि. धनेश्वर पटेल, उनि. कमल किशोर चंद्रोल, उनि. लियाकत अली, प्र.आर. 56 राजकुमार परस्ते, आर. 569 हेमंत रणदिवे की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!