टॉप न्यूज़दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)धर्मधार्मिकराजस्थानलोकल न्यूज़
Trending

भावलिंगी संत आचार्य श्री विमर्श सागर महामुनिराज के सान्निध्य में संयम पथ का मंगल शुभारंभ

भावलिंगी संत आचार्य श्री विमर्श सागर महामुनिराज के सान्निध्य में संयम पथ का मंगल शुभारंभ

चंदा बाबा के दरबार में हुई दो दीदियों की प्रथम गोद भराई

भावलिंगी संत आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज के सान्निध्य में संयम पथ का मंगल शुभारंभ

देहरा-तिजारा। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)। श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र देहरा-तिजारा स्थित श्री चंद्र तीर्थ मंडपम् में भावलिंगी संत परम पूज्य आचार्य श्री 108 विमर्श सागर जी महामुनिराज के पावन सान्निध्य में ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी एवं ब्रह्मचारिणी बबली दीदी की प्रथम गोद भराई का भावपूर्ण एवं भक्तिमय आयोजन हुआ। संयम पथ की ओर अग्रसर इन पावन क्षणों के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गुरु भक्त उपस्थित रहे।

मंदिर अध्यक्ष मुकेश जैन एवं प्रचार मंत्री उमंग जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात मंगलाचरण किया गया। श्रद्धालुओं ने परम पूज्य आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज का पाद प्रक्षालन कर श्रद्धापूर्वक शास्त्र भेंट किया। तत्पश्चात गुरुदेव की विधिवत पूजन-अर्चना भक्ति एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुई।

गोद भराई कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम दोनों दीदियों के चौक पूरने की मंगल रस्म संपन्न हुई। इसके पश्चात ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी एवं ब्रह्मचारिणी बबली दीदी ने गुरुदेव के चरणों में श्रीफल अर्पित कर नमोस्तु निवेदित किया। दोनों दीदियों को पाटों पर विराजमान कर संयम पथ पर आगे बढ़ने की मंगल यात्रा का शुभारंभ गोद भराई की पावन परंपरा के माध्यम से किया गया। देहरा मंदिर कमेटी की ओर से दोनों दीदियों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

“ये विशुद्धि के क्षण होते हैं” — आचार्य विमर्श सागर जी

इस अवसर पर आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज ने मंगल प्रवचन में कहा कि आज देहरे वाले बड़े बाबा चंद्रप्रभु भगवान के इस पावन द्वार पर बैठकर हम सभी उस अनुभूति को कर रहे हैं, जिसकी अनुभूति वर्ष 2024 में अक्षय तृतीया के दिन इसी मंच पर हुई थी।

आचार्य श्री ने कहा कि वर्ष 2024 में इसी मंच पर आर्यिका विमर्शिताश्री माताजी की प्रथम गोद भराई का कार्यक्रम हुआ था। आज उसी पावन क्रम में ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी एवं ब्रह्मचारिणी बबली दीदी की गोद भराई का यह मंगल दृश्य सामने है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षण अत्यंत विशुद्धि के क्षण होते हैं। इन क्षणों में आत्मा में जो विशुद्धि उत्पन्न होती है, वह अत्यंत बिरले काल में प्राप्त होती है।

आचार्य श्री के मंगल प्रवचन से उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे मंडप में भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं का वातावरण दिखाई दिया।

कार्यक्रम में एटा, मेरठ, इंदौर, दिल्ली, जयपुर, सहारनपुर, जतारा एवं अलवर सहित विभिन्न स्थानों से गुरु भक्त उपस्थित रहे। साथ ही विमर्श जागृति मंच एवं जिनागम पंथी श्रावक संघ के सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री मास्टर नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष शिंभू जैन, प्रचार मंत्री उमंग जैन, चातुर्मास अध्यक्ष सुरेश जैन, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जैन सहित अमन जैन, शैलू जैन, वरुण जैन, नीरज जैन, रवि जैन, ललित जैन, सचिन जैन, टोनी जैन एवं पिंटा जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

चंदा बाबा के पावन दरबार में संपन्न इस मंगल आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में संयम, साधना एवं आत्मकल्याण की भावना को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया। यह आयोजन त्याग, तप और संयम की ओर बढ़ते साधकों के प्रति समाज की श्रद्धा एवं मंगलभावना का प्रेरणादायी प्रतीक बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!