टॉप न्यूज़धर्मधार्मिकमहाराष्ट्र

आचार्य श्री विनम्रसागर जी गुरुदेव के पावन सान्निध्य में 15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन एवं कृतज्ञता समारोह

आचार्य श्री विनम्रसागर जी गुरुदेव के पावन सान्निध्य में 15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन एवं कृतज्ञता समारोह

समाधिस्थ सूरी गच्छाचार्य विरागसागर जी महाराज के परम शिष्य आचार्य श्री विनम्रसागर जी गुरुदेव के पावन सान्निध्य में 15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन एवं कृतज्ञता समारोह

छत्रपति संभाजीनगर। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)

धर्मनगरी छत्रपति संभाजीनगर में आध्यात्मिक श्रद्धा, भक्ति एवं धर्ममय वातावरण के बीच समाधिस्थ सूरी गच्छाचार्य परम पूज्य आचार्य श्री 108 विरागसागर जी महाराज के परम शिष्य परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री 108 विनम्रसागर जी गुरुदेव के पावन सान्निध्य में रविवार, 15 नवंबर 2026 को भव्य पिच्छिका परिवर्तन एवं कृतज्ञता समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर दोपहर 12:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, राजा बाजार से होगा। शोभायात्रा के पश्चात दोपहर ठीक 1:00 बजे हीराकाका प्रांगण, छत्रपति संभाजीनगर में गुरुदेव के मंगलमय सान्निध्य में पिच्छिका परिवर्तन एवं कृतज्ञता समारोह संपन्न होगा।

जैन धर्म में पिच्छिका केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि संयम, अहिंसा, जीवदया एवं करुणा का पवित्र प्रतीक है। साधु-संत अपने संयममय जीवन में पिच्छिका के माध्यम से सूक्ष्म जीवों की रक्षा का भाव रखते हैं। पिच्छिका परिवर्तन का यह मंगलमय अवसर त्याग, तपस्या, आत्मसंयम एवं अहिंसामय जीवन के प्रति श्रद्धा और समर्पण प्रकट करने का अनुपम अवसर है।

आयोजन को लेकर सकल जैन समाज में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण है। समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर गुरुदेव के दर्शन, मंगल आशीर्वाद एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की विनम्र अपील की गई है। कार्यक्रम के पश्चात विनम्र भक्त परिवार की ओर से महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

सकल जैन समाज की ओर से सभी श्रद्धालुओं को इस पावन समारोह में सादर आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्मप्रभावना में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!