Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
गुजरातटॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

मिशन न्यू इंडिया राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान की पहली प्रदेश की टीम अल्प समय मे तैयार हुई संगठन को मिली नई मजबूती

मिशन न्यू इंडिया राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान की पहली प्रदेश की टीम अल्प समय मे तैयार हुई संगठन को मिली नई मजबूती

प्रदेश संगठन की टीम पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

मिशन न्यू इंडिया के संयुक्त सहयोग से संगठन को मिली नई मजबूती

गुजरात। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)।
मिशन न्यू इंडिया (नवभारत) के संयुक्त सहयोग एवं मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन की टीम का गठन पूर्ण होने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। प्रदेश संगठन को नई दिशा, ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से टीम का विस्तार किया गया है।

बताया गया कि इस संगठन की स्थापना 22 जून 2004 को गुजरात में की गई थी। संगठन के मुख्य संयोजक आदरणीय रवि चाणक्य हैं। उन्हीं की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से वर्तमान में विभिन्न राज्यों में मिशन न्यू इंडिया (नवभारत) की टीमों का गठन किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य सेवा, सामाजिक कार्यों एवं जनहित की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना है।

राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुपारस लोढ़ा, रतलाम, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील जोशी, प्रदेश अध्यक्ष यशवंत पटेल एवं प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार जैन संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर निखील भाई मेहता, प्रदेश अध्यक्ष गुजरात एवं मुकेश कुमार जैन, प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान, मध्यप्रदेश ने नवगठित प्रदेश संगठन की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयास, समर्पण, अनुशासन एवं बेहतर कार्यप्रणाली से ही संभव है। नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल, सफल कार्यप्रणाली एवं संगठन की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!