Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

रामपुर गोलीकांड का 30 हजार का हत्या कारित इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

अमलाई /शहडोल – थाना अमलाई क्षेत्र के बहुचर्चित रामपुर गोलीकांड में फरार चल रहे 30,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को अमलाई पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से पकड़ा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.07.2026 को थाना अमलाई क्षेत्र अंतर्गत आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज, निवासी रामपुर, थाना अमलाई द्वारा एक दुकानदार रज्जू उर्फ भूपेन्द्र केवट पर गोली चलाकर गंभीर अपराध कारित किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। साथ ही पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन द्वारा आरोपी पर 30,000/- रूपये के इनाम की घोषणा की गई थी।

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी को छिपाने एवं फरार होने में सहायता करने में आरोपी पवन मिश्रा एवं सीतेश सोनी की सक्रिय भूमिका रही। अमलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों सह-आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।

इसी क्रम में अमलाई पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध ठिकानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला महाराज बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर में छिपा हुआ है। सूचना पर अमलाई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.08.2026 से घेराबंदी कर निगरानी शुरू की गई और दिनांक 16.08.2026 को बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में श्री विकास पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धनपुरी, निरीक्षक भूपेन्द्रमणि पाण्डेय थाना प्रभारी अमलाई, निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रो थाना प्रभारी धनपुरी, उप निरी. उमाशंकर चतुर्वेदी थाना प्रभारी खैरहा, सउनि भूपेन्द्र अहिरवार, सउनि दीपक तिवारी धनपुरी, प्र.आर. 503 पुणेन्द्र सिंह, प्र.आर. 497 मुकेश जायसवाल थाना अमलाई, प्र.आर. 374 रामानुज बंधव थाना धनपुरी, प्र.आर. 99 आशीष तिवारी थाना बुढार, प्र.आर. 185 चेतराम कौशिक थाना बुढार, प्र.आर. 130 शंकर प्रजापति थाना बुढार, आर. 487 मयंक मिश्रा थाना अमलाई, आर. 681 गुलाब सिंह धनपुरी, आर. 789 हिमवन्त मिश्रा सायबर सेल शहडोल की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड –

नाम – राजकुमार मिश्रा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि मिश्रा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.)

अपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी – राजकुमार शर्मा उर्फ लल्ला पिता शेषमणि शर्मा निवासी रामपुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.)

1. कोतवाली (अनूपपुर) 125/2005 8,20,18 एन.डी.पी.एस.एक्ट. एवं 75 भा.द.वि.

2. राजेन्द्रग्राम (अनूपपुर) 56/2006 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 188 भा.द.वि.

3. गौरेला (छ.ग.)
297/2024 20बी,29 एनडीपीएस एक्ट

4. कोतवाली शहडोल 661/21 8/20 एनडीपीएस एक्ट

5 अमलाई 192/26 103(1), BNS 25,27 आयुध अधिनियम 1959

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!