Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर नगरदा में उत्साह के साथ हुआ ध्वजारोहण ग्राम विकास को लेकर हुआ मंथन

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नगर पंचायत बिलाईगढ़ मे ग्राम नगरदा। स्वतंत्रता दिवस के 80 वें आयोजन के अवसर पर ग्राम पंचायत नगरदा में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पंचायत भवन परिसर में पूरे हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद खुले आसमान में गुब्बारे उड़ाकर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच अर्जुन लाल साहू उपसरपंच संतोष बंजारे जनसेवक अनिल गजेंद्र श्रीवास पंचायत सचिव रोहित पटेल रोजगार सहायक गांव कोटवार समस्त पंच एवं पंच प्रतिनिधि गांव के गणमान्य नागरिक तथा मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं।

ग्राम विकास को लेकर पंचायत भवन में हुआ विचार-मंथन

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद पंचायत भवन में बैठकर ग्राम विकास और गांव के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं विचार-मंथन किया गया। ग्रामीणों ने वर्षा जल संरक्षण वृहद वृक्षारोपण आवारा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा महिला सशक्तिकरण तथा स्वच्छता अभियान में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव की प्रत्येक गली और मोहल्ला स्वच्छ एवं सुंदर हो सभी नागरिक स्वस्थ और निरोग रहें तथा गांव में बाल विवाह अवैध नशा शराब और जुआ जैसी सामाजिक बुराइयों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
अर्जुन साहू के नेतृत्व में नशामुक्त गांव की ओर नगरदा

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत नगरदा में जब से अर्जुन साहू ने सरपंच की कमान संभाली है तब से अवैध शराब और जुआ जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से नगरदा को इसी तरह नशामुक्त एवं आदर्श गांव बनाए रखने का संकल्प लिया गया है।

सरपंच अर्जुन साहू ने कहा कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे कोई बच्चा स्कूल से न छूटे हर हाथ को काम और हर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो इसके लिए सभी ग्रामीणों को मिलकर सकारात्मक सोच के साथ काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और

शुभकामनाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। यदि गांव का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़े तो नगरदा को स्वच्छ सुंदर शिक्षित स्वस्थ और नशामुक्त गांव बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सकारात्मक विचार रखे और आने वाले समय में पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

एक हाथ में माला और एक हाथ में भाला के संकल्प के साथ देश समाज और गांव की एकता सुरक्षा विकास एवं खुशहाली के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!