गांव-गांव में दस्तक अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की हो रही स्वास्थ्य जांच
गांव-गांव में दस्तक अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की हो रही स्वास्थ्य जांच

गांव-गांव में दस्तक अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की हो रही स्वास्थ्य जांच
मंदसौर/सुवासरा। संवाददाता मुकेश कुमार जैन। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी के निर्देशन में जिलेभर में “दस्तक अभियान” जोर-शोर से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाना, कुपोषण की पहचान कर उपचार उपलब्ध कराना तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी ने कहा कि विभाग का संकल्प है कि “कोई भी बच्चा दस्तक अभियान से नहीं छूटे।” स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।
अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री जगदीश खींची के नेतृत्व में टीम द्वारा सुवासरा, शामगढ़, गरोठ एवं बोलिया क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। टीम द्वारा अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जा रही है।
दस्तक अभियान में इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान,घर-घर स्वास्थ्य जांच: 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन, ऊंचाई एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच की जा रही है।
कुपोषण की पहचान एवं उपचार: कुपोषित बच्चों की पहचान कर आवश्यक उपचार एवं पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जरूरतमंद बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की दवाएं दी जा रही हैं, जबकि गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाता है।बीमारियों की स्क्रीनिंग: निमोनिया एवं दस्त जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार किया जा रहा है।टीकाकरण पर जोर: बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है।स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता: माताओं को बच्चों के खान-पान, स्वच्छता, पोषण एवं स्वस्थ आदतों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जा रही है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्री जगदीश खींची ने ग्रामीणों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब भी उनके घर पहुंचे, उसका सहयोग करें तथा अपने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




