क्राइममध्य प्रदेश

अमलाई थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, सूने मकान से 20 हजार रुपये नकद पार

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

धनपुरी / अमलाई (शहडोल)। अमलाई थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने घर के दरवाजे की सिटकनी खिसकाकर अंदर प्रवेश किया और 20 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कलीम निवासी वार्ड क्रमांक 05, नगर पालिका परिषद धनपुरी, जिला शहडोल, पिछले कई दिनों से अपने गांव बिहार गए हुए हैं। घर से बाहर जाने के दौरान उन्होंने मकान की देखरेख की जिम्मेदारी अपने छोटे भाई मोहम्मद आरफीन को सौंपी थी। आरफीन दिन के समय अपने घर पर रहते थे और रात में बड़े भाई के मकान पर जाकर उसकी देखरेख करते थे। रोजाना की तरह वह रात में मकान बंद कर सुबह अपने घर चले जाते थे।

बताया गया कि 13 नवंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे पड़ोसियों ने मोहम्मद आरफीन को सूचना दी कि उनके बड़े भाई के मकान का दरवाजा कई घंटों से खुला हुआ है। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो मकान का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर चोरी की वारदात का पता चला। अज्ञात चोर ने बड़ी चालाकी से दरवाजे की सिटकनी खिसकाकर मकान में प्रवेश किया और 20 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मोहम्मद आरफीन एवं उनके पुत्र मोहम्मद आरिफ ने तत्काल अमलाई थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की ओर से मामले में जल्द ही चोर का पता लगाकर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

अब देखना यह होगा कि पुलिस इस चोरी की वारदात का खुलासा कितनी जल्दी करती है और सूने मकान को निशाना बनाने वाले अज्ञात चोर तक कब पहुंच पाती है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!