टॉप न्यूज़देशधर्मधार्मिकमध्य प्रदेश

भगवान महावीर के संदेश के साथ नववर्ष का शुभारंभ, ईर्ष्या-द्वेष त्यागकर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान

भगवान महावीर के संदेश के साथ नववर्ष का शुभारंभ, ईर्ष्या-द्वेष त्यागकर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान

भगवान महावीर के संदेश के साथ नववर्ष का शुभारंभ, ईर्ष्या-द्वेष त्यागकर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का आह्वान

 

नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)।

 

आचार्य श्री सुनीलसागरजी गुरुदेव के पावन सान्निध्य में दीपावली के आध्यात्मिक अवसर पर भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों एवं उपदेशों का स्मरण करते हुए जैन नववर्ष का शुभारंभ हुआ। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर वीर निर्वाण संवत 2552 के उपरांत नए वर्ष के आगमन पर धर्ममय वातावरण में सभी को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

 

इस अवसर पर गुरुदेव ने जीवन में ईर्ष्या, द्वेष और कषायों का त्याग कर धर्म, संयम एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। दीपावली के वास्तविक आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए कहा कि दीप केवल घरों में ही नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के अंतर्मन में भी प्रज्वलित होने चाहिए। मन का मैल धुले, ईर्ष्या-द्वेष समाप्त हों और जीवन भगवान महावीर के बताए अहिंसा, सत्य एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़े।

 

भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों का उल्लेख करते हुए गुरुदेव ने कहा कि संसार के झंझटों और पदार्थों के आकर्षण में उलझना अत्यंत कठिन है, जबकि आत्मानुभूति का मार्ग सरल एवं कल्याणकारी है। मनुष्य को बाहरी पदार्थों के पीछे भागने के बजाय परमार्थ और आत्मकल्याण की दिशा में प्रयास करना चाहिए। आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानकर ही मनुष्य अपनी आत्मा को परमात्मा बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

 

गुरुदेव ने नववर्ष के अवसर पर प्रेरणा दी कि नए वर्ष की शुरुआत केवल बाहरी उत्सव और खुशियों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर भी सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प ले। ईर्ष्या-द्वेष का त्याग, कषायों पर नियंत्रण, आपसी सद्भावना, संयम और आत्मचिंतन को जीवन का आधार बनाकर भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारना ही नववर्ष की सच्ची सार्थकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!