Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुढ़ार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

*रिपोर्टर :- *जियाउद्दीन अंसारी*
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका*

*शहडोल / बुढ़ार* पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बुढ़ार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला
दिनांक 11.08.2026 को फरियादी मोहन बैगा निवासी ग्राम सरईकापा, थाना बुढ़ार ने थाने में आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन काजल बैगा की उसके ही पति सुनील उर्फ सोनू बैगा निवासी सरईकापा ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बुढ़ार में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी बुढ़ार ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील उर्फ सोनू बैगा पिता रामपाल बैगा निवासी सरईकापा को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जहां से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में सउनि गिरीश शुक्ला, सउनि ज्ञानेंद्र सिंह, प्र.आर. जगत सिंह, प्र.आर. अमर सिंह, प्र.आर. लवकेश शुक्ला, प्र.आर. आशीष तिवारी, आर. सतीश सिंह, आर. सुरजीत जाट एवं धर्मेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!