टॉप न्यूज़देशमणिपुरमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराज्यलोकल न्यूज़

नवभारत मजदूर महासंघ में मुकेश कुमार जैन को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, नियुक्ति पर देशभर से मिल रही बधाइयां एवं शुभकामनाएं

नवभारत मजदूर महासंघ में मुकेश कुमार जैन को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, नियुक्ति पर देशभर से मिल रही बधाइयां एवं शुभकामनाएं

नवभारत मजदूर महासंघ में मुकेश कुमार जैन को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, नियुक्ति पर देशभर से मिल रही बधाइयां एवं शुभकामनाएं

सिंगोली। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)

नवभारत मजदूर महासंघ के संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा मध्यप्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली निवासी मुकेश कुमार जैन को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 14 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।

नवभारत मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए मुकेश कुमार जैन पर विश्वास व्यक्त किया तथा संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों, नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी और मजदूर हितों के प्रति समर्पण को महत्वपूर्ण बताया।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। महासंघ परिवार के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने मुकेश कुमार जैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुकेश कुमार जैन अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही मजदूरों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे और संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

नियुक्ति पर समस्त नवभारत मजदूर महासंघ परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक अभिनंदन एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। यह जिम्मेदारी उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक जीवन में एक नई उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!