छत्तीसगढ़

ग्राम चारपारा में बाबा गुरु घासीदास जी का तीन दिवसीय सत्संग समारोह, 14 को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

तीन दिवसीय सतनाम सत्संग समारोह चारपारा 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026

सक्ती (मालखरौदा)।

ग्राम चारपारा में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती एवं सतनाम पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु तीन दिवसीय सतनाम सत्संग समारोह का आयोजन 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। समारोह ग्राम चारपारा मालखरौदा जिला सक्ती में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के प्रथम दिन 14 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी जो ग्राम के मुख्य मार्गों से होकर सत्संग स्थल चिखली डहर प्राथमिक स्कूल के पास पर पहुंचेगी। शोभा यात्रा को क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

तीन दिवसीय सत्संग में 14 नवम्बर को प्रसिद्ध गायक रोहित डहरिया (सतनाम जागृति पंथ पामगढ़) अपनी प्रस्तुति देंगे। 15 नवम्बर को मया के फुलवारी पंथी पार्टी सराईपाली बसना द्वारा पंथी नृत्य एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। 16 नवम्बर को गायक रामविलास खुंटे अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर करेंगे।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामकुमार यादव, सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व विधायक दाऊराम रत्नाकर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.पी. कुर्रे (से.नि. बी.एम.ओ.) करेंगे।

मुख्य बातें
– स्थान : ग्राम चारपारा मालखरौदा जिला सक्ती
– तिथि : 14 से 16 नवम्बर 2026
– शोभा यात्रा : 14 नवम्बर दोपहर 3 बजे- समस्त ग्रामीणों को सहभागिता का आमंत्रण

विनीत — समस्त ग्रामवासी ग्राम चारपारा मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!