ट्रक के 4 टायर चोरी का खुलासा, 1 लाख 20 हजार का माल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
चचाई /अनूपपुर। थाना चचाई पुलिस ने ट्रक के टायर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 4 टायर रिम सहित कीमती करीब 1,20,000/- रुपये बरामद किए गए हैं।
मामले के संबंध में दिनांक 14/09/26 को फरियादी श्री नरेन्द्र शर्मा पिता स्व. श्री ओम प्रकाश शर्मा उम्र 54 वर्ष निवासी कालेज कालोनी वार्ड नं. 02 धनपुरी जिला शहडोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके 12 चक्का ट्रक क्रमांक MP18GA3236 के 04 टायर रिम सहित सोडाफैक्ट्री पार्किंग से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना चचाई में अपराध क्रमांक 257/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य एवं माल बरामदगी के आधार पर पाया गया कि उक्त टायरों की चोरी दिनांक 28/08/26 एवं 02/09/26 की रात्रि में निम्न आरोपियों द्वारा मिलकर की गई थी और टायरों को बेचना तथा व्हील, पाना, रॉड, जैक को छुपाकर रखा गया था –
गिरफ्तार आरोपी :-
राजा उर्फ देवेश यादव पिता स्व. शंभू यादव उम्र 26 साल
लालू उर्फ अनुज सिंह पिता ओम प्रकाश सिंह उम्र 23 साल
अंकित दास पिता अरूण दास उम्र 26 साल
छोटू उर्फ शेख नशरूद्दीन पिता शेख कमरूद्दीन उम्र 28 साल
सभी निवासी वार्ड नं. 03 गांधीनगर सोडाफैक्ट्री, नगर परिषद बरगंवा, थाना चचाई जिला अनूपपुर (म.प्र.)
उक्त साक्ष्य के आधार पर थाना चचाई में अपराध क्र. 257/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 15/09/26 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई एवं माननीय न्यायालय अनूपपुर के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब (I.P.S.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम, एसडीओपी श्री नवीन कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी चचाई निरीक्षक फूलवती अहिरवार के नेतृत्व में सउनि नागेश सिंह, प्रआर विकास दहायत, शिव प्रसाद, हेम सिंह, आरक्षक राकेश द्विवेदी, प्रकाश निनामा, दीपक मंडलोई, नत्थू मोरे, नीतेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।




