बोराव में 9 से 14 अक्टूबर तक लगेगा छह दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर
बोराव में 9 से 14 अक्टूबर तक लगेगा छह दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर

बोराव में 9 से 14 अक्टूबर तक लगेगा छह दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर
बोराव।(संवाददाता मुकेश कुमार जैन ) सकल दिगम्बर जैन समाज बोराव (चित्तोड़ गढ़ )के तत्वावधान में छह दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 9 से 14 अक्टूबर 2026 तक जैन मांगलिक भवन, बोराव में होगा। शिविर में जोधपुर (राजस्थान) स्थित एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग एवं ट्रीटमेंट संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं एवं दर्द के उपचार के लिए एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर एवं वाइब्रेशन थेरेपी जैसी पद्धतियों का उपयोग किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शिविर में सिर दर्द, साइटिका, आंख-नाक-कान की समस्या, कमर दर्द, गर्दन का दर्द, घुटनों का दर्द, जोड़ों का दर्द, मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर तथा अन्य समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा शिविर में लंबाई बढ़ाने तथा पैरालाइसिस, सर्वाइकल, नसों से संबंधित समस्या, डिस्क, हाथ-पैर में सुन्नपन जैसी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञों द्वारा उपचार किया जाएगा।
शिविर का समय प्रातः 8 से 12 बजे तथा शाम 4 से 8 बजे तक रहेगा। प्रत्येक मरीज का प्रतिदिन लगभग 15 से 20 मिनट उपचार किया जाएगा। शिविर में उपचार के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 150 रुपए निर्धारित किया गया है।
आयोजक सकल दिगम्बर जैन समाज, बोराव ने नगरवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 9799080837, 9351755107 एवं 8107828880 जारी किए गए हैं।



