राजेन्द्रग्राम पुलिस को मिली बड़ी सफलता : अपहृत नाबालिग को किया दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अनूपपुर / राजेन्द्रग्राम। थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
थाना राजेन्द्रग्राम में अपराध क्रमांक 260/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहृत बालिका (काल्पनिक नाम मीना, उम्र करीब 17 वर्ष) की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। घटना दिनांक से ही मामले की लगातार विवेचना की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा सायबर सेल अनूपपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा के सहयोग से प्राप्त मोबाइल टावर लोकेशन एवं सीडीआर का विश्लेषण किया गया।
विश्लेषण के आधार पर अपहृता को थाना परिसर में दस्तयाब किया गया। इसके बाद माननीय न्यायालय के समक्ष सिविल ड्रेस में पेश कर धारा 183 बीएनएसएस के तहत कथन कराया गया एवं बाल कल्याण समिति अनूपपुर के समक्ष पेश करने के बाद विधिवत परिजनों को सुपुर्द किया गया।
उक्त कार्यवाही अपहृता को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी निरी. वीरेन्द्र कुमार बरकरे के साथ सउनि अवध लाल अहिरवार, आर. 342 प्रवीण अचाले, आर. 287 विनोद कुमार, म.आर. 227 रीतू अहिरवार तथा सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही।




