Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
टॉप न्यूज़

थाना जयसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जयसिंहनगर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का मशरूका बरामद

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

शहडोल/जयसिंहनगर । पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30.05.2026 को फरियादिया राधा तिवारी निवासी वार्ड क्रमांक 11, जयसिंहनगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घर से बाहर गई हुई थी। वापस लौटने पर घर के अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अनाज चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने संदेहियों की पतासाजी की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया –

1. पूतू बाई कोल पति इंद्रपाल कोल, उम्र 47 वर्ष
2. सतेन्द्र कुमार मिश्रा पिता जगदंबा प्रसाद मिश्रा, उम्र 46 वर्ष
दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 11, देवरा रोड, जयसिंहनगर

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिनांक 19.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अनाज सहित कुल लगभग 40,000 रूपये का मशरूका बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी जयसिंहनगर के नेतृत्व में सउनि अनिल गौतम, प्रमोद अहिरवार, प्रआर बांके सिंह, आरक्षक प्रहलाद सिंह, महिला आरक्षक खुशबू लोधी एवं आरक्षक नीरज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!