मस्तूरी के नवनियुक्त थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा का पत्रकारों ने किया आत्मीय स्वागत
जिला बिलासपुर।थाना मस्तूरी में नवपदस्थ थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा जी का आज क्षेत्र के पत्रकारों द्वारा बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अमृत संदेश के पत्रकार सोनू टण्डन छत्तीसगढ़ वाच के पत्रकार दुर्गेश करियारे India09news के संपादक चन्द्रकांत कुपेन्द्र एवं जन सरोवर प्राइम पत्रिका के पत्रकार बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
पत्रकारों ने नए थाना प्रभारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। चर्चा के दौरान पत्रकारों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा जताई।
नवनियुक्त थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा जी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मस्तूरी क्षेत्र में शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी और पत्रकारों के सहयोग से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की जाएगी।




