चौकी सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 66 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, 5 आरोपी पकड़े, 50 किलो लाहन नष्ट


चौकी सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 66 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, 5 आरोपी पकड़े, 50 किलो लहान नष्ट
अनूपपुर / पुष्पराजगढ़। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी सरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 66 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है, जिसकी कीमत 6600 रुपये आंकी गई है। मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया 50 किलोग्राम महुआ लहान भी नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक उमेश उपाध्याय थाना प्रभारी करनपठार एवं चौकी प्रभारी सरई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम में प्र.आर. 74 रामप्रसाद मरावी, प्र.आर. 61 फूल सिंह श्याम, आर. 346 साहब सौर, आर. 201 मनोज धुर्वे, आर. 376 अनुराग सिंह शामिल रहे।
पकड़े गए आरोपी :-
1. अनिता बैगा पिता भजना बैगा, निवासी ग्राम प्यारी – 15 लीटर शराब
2. पार्वती बाई पति मुन्ना सिंह, निवासी ग्राम तरंग – 15 लीटर शराब
3. संतोष सिंह पिता लाल सिंह, निवासी ग्राम सरई – 15 लीटर शराब
4. देववती नायक पति मन्ना नायक, निवासी ग्राम सरई – 15 लीटर शराब
5. रतन सिंह पिता राम सिंह, निवासी ग्राम तरंग – 06 लीटर शराब
सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।




