क्राइममध्य प्रदेश

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांच की बोतल और चाकू से हमला करने वाले 4 बदमाश सलाखों के पीछे

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

शहडोल, 28 सितंबर। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 17 सितंबर 2026 को फरियादी हामिद रजा को आरोपी अदनान खान ने फोन कर रेलवे ग्राउंड, थाना कोतवाली क्षेत्र में बुलाया था। वहां पुरानी रंजिश के चलते अदनान खान और उसके साथियों ने फरियादी से विवाद व मारपीट की। इस दौरान अदनान ने कांच की बोतल से फरियादी की पीठ पर वार किया, जबकि शमीम खान ने चाकू से फरियादी और उसके मित्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली शहडोल में बी.एन.एस. एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
शमीम अहमद उर्फ सोनू (21), निवासी पुरानी बस्ती, शहडोल
अदनान अली (22), निवासी पुरानी बस्ती, शहडोल
अनुज सिंह तोमर (19), निवासी पुरानी बस्ती, शहडोल
अब्दुल रहमान उर्फ छोटा भईया (23), निवासी पुरानी बस्ती, शहडोल

उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में सउनि रूप सिंह, प्र.आर. गिरीश मिश्रा, प्र.आर. आशाराम कुशवाहा, प्र.आर. लक्ष्मी पटेल एवं आर. विकास की टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!