Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस अनूपपुर की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

अनूपपुर।जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी अजय सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा तथा आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार करना था।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जिला स्तर पर किए जाने वाले अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसके पश्चात जिला प्रभारी अजय सिंह ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा संगठनात्मक अनुशासन, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में उपस्थित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा संगठन द्वारा प्राप्त निर्देशों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करने का भरोसा व्यक्त किया। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!