Welcome to Jansarovar Prime   Click to listen highlighted text! Welcome to Jansarovar Prime
मध्य प्रदेश

भाजपा महिला मोर्चा ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत, एवं किया प्रसाद का वितरण

 

रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका

शहडोल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों के स्वागत हेतु भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम भाजपा की आदरणीय जिला अध्यक्ष अमिता चपरा जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना हमारा धार्मिक और सामाजिक दायित्व है। भगवान शिव के भक्तों की सेवा से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग करने का आह्वान किया।

इस सेवा कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महामंत्री पुष्पा द्विवेदी जी, छाया गुप्ता जी, सरिता शर्मा जी, रंजना सिंह जी, उर्मिला कटारे जी, रेखा त्रिपाठी जी, डॉ. नीलम पटेल जी, अंजना गुप्ता जी, रचना श्रीवास्तव जी, शिप्रा मजूमदार जी, उषा सोनी जी, रीता सोनी जी, कल्पना सोनी जी, बेला राठौर जी, रागिनी गुप्ता जी सहित महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रियों की सेवा में सहभागिता निभाई।

कांवड़ यात्रियों ने भाजपा महिला मोर्चा के इस स्वागत और सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!