महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गन्ना-शक्कर और गैस सिलेंडर रख जताया विरोध
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बुढ़ार में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल (म.प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
बुढ़ार, शहडोल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई के खिलाफ 27 अगस्त को प्रदेशभर में आयोजित प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के तहत बुढ़ार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में गन्ना, शक्कर, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल सहित महंगाई से जुड़ी वस्तुएं रखकर मुख्य मार्ग स्थित एचपी पेट्रोल पम्प से नेहरू डिग्री कॉलेज तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता “भाजपा मुर्दाबाद”, “शक्कर के दाम कम करो”, “गैस के दाम कम करो”, “बिजली के दाम कम करो” और “E-20 पेट्रोल बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के माध्यम से आम जनता की जेब पर बढ़ते महंगाई के बोझ के मुद्दे को सरकार के सामने उठाया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों में शक्कर, E-20 पेट्रोल, बिजली बिल और गैस सिलेंडर को प्रतीकात्मक विरोध का माध्यम बनाने तथा “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया था। बुढ़ार ब्लॉक के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी थीम पर हाथ में आवश्यक वस्तुएं रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम परिवार की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। मोदी सरकार एक तीर से दो निशाने साध रही है। महंगाई पर वहां गन्ने को एथेनॉल बनाने में प्रयोग में लिया और पेट्रोल में मिलाया जिससे आम जनता के वाहनों का एवरेज कम हुआ और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ा, वहीं दूसरी तरफ गन्ने की कमी से शक्कर की कमी हुई जिससे आज 70 से 75 रुपये की कीमत में आम जनता दोहरी महंगाई झेल रही है। कांग्रेस जनता के इस दर्द को लेकर सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि जब तक आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिलती, कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
प्रदर्शन में पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी बलमीत सिंह खनूजा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम सजीवन शर्मा, पूर्व प्रत्याशी यशोदा सिंह, राम सिंह, सुजीत सिंह चंदेल, इबरार खान, संतोष सिंह सेंगर, नौशेरमा खान, रामेश्वर गौतम, सनाउल्ला खान, अजय सिंह बघेल, मो. आजाद, अशोक सिंह, अरविंद नायक, मनोज जैन, ओंकार सिंह, पुरुषोत्तम नापित, दीपक चौधरी, पार्षद मोहन बैगा, कमलेश कोल, एसपी सिंह एडवोकेट, इक़बाल, अतिराज सिंह, दिलीप सोनी, जुल्फ़कार, उमेश यादव, आरिफ अफरीदी, अनुज सिंह, मो. रियाज़, विष्णु तिवारी, प्रकाश वर्मा, सुरेश सरौते, राम नरेश कोल, शिवम कोल, सुशील पटेल, साहिल रौतेल, रतन पाव, भिखम कोल, दुखई पाव, धनश्याम, लोकेश्वर सिंह, रज्जु बैगा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




