कृषि विभाग के दफ्तर में खड़ी पुरानी जीप से मिली शराब की खाली बोतलें और क्वार्टर, मचा हड़कंप
मुरैना से प्रधान संपादक - महेंद्र सिंह लहरिया की रिपोर्ट

मुरैना से प्रधान संपादक – महेंद्र सिंह लहरिया की रिपोर्ट
कृषि विभाग के दफ्तर में खड़ी पुरानी जीप से मिली शराब की खाली बोतलें और क्वार्टर, मचा हड़कंप

मुरैना।कार्यालय उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के परिसर के अंदर एक बड़ा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विभाग के परिसर में लंबे समय से खड़ी एक पुरानी और कंडम जीप के अंदर से देसी एवं अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें और क्वार्टर (लगभग एक पोटरी) बरामद हुई हैं। अन्नदाताओं के कल्याण और कृषि कार्यों की देखरेख करने वाले इस शासकीय परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलने से विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कहां से आईं शराब की बोतलें?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक सुरक्षित माने जाने वाले सरकारी कार्यालय परिसर के अंदर और वह भी पुरानी जीप के भीतर यह शराब की बोतलें कहां से आईं? क्या इस सरकारी परिसर का इस्तेमाल अनधिकृत गतिविधियों या महफिलों के लिए किया जा रहा था? स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि विभागीय परिसर की सुरक्षा और देखरेख में आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है।

जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल
कृषि विभाग के दफ्तर जैसी संवेदनशील और जिम्मेदार जगह पर इस तरह की अवैध गतिविधियां या शराब का खाली मिलना विभागीय सुस्ती और लापरवाही को उजागर करता है। परिसर में बाहरी लोगों का बेरोकटोक आना-जाना है या फिर विभाग के ही किसी कर्मचारी की मिलीभगत है, यह जांच का विषय है।

जांच और कार्रवाई की मांग
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यह पता लगाया जाए कि इस पुरानी जीप का उपयोग कौन करता था और परिसर की सुरक्षा में सेंध लगाकर इस प्रकार की गतिविधियों को कौन अंजाम दे रहा है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि सरकारी कार्यालयों की गरिमा बनी रहे।




