जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में


रिपोर्टर :- जियाउद्दीन अंसारी
संभागीय ब्यूरो चीफ शहडोल(म. प्र.)
जन सरोवर प्राइम पत्रिका
अनूपपुर जिला मुख्यालय अनूपपुर में 15 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल होंगे।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर के प्रांगण में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। प्रशासन ने सभी आगंतुकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम स्थल पर 15 मिनट पूर्व अपना स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया है।
समारोह के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –
प्रातः 8.55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, 8.56 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन, प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, 9.02 बजे राष्ट्रीय गान की धुन, 9.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.17 बजे शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारे छोड़े जाएंगे, 9.20 बजे शहीदों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, 9.30 बजे मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन के उद्बोधन का लाईव प्रसारण, 10.00 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 10.10 बजे हर्ष फायर, 10.15 बजे मार्च पास्ट (परेड), 10.30 बजे म.प्र. गान, 10.31 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11.30 बजे पुरस्कार वितरण एवं 11.50 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।




