क्राइममध्य प्रदेश

91 लाख की साइबर धोखाधड़ी में कानपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, 14 लाख से अधिक राशि पीड़ित को वापस

 

अनूपपुर / जैतहरी। थाना जैतहरी पुलिस को 91 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को कानपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में पीड़ित के खाते में अब तक 14 लाख रुपये से अधिक की राशि रिफंड कराई जा चुकी है।

मामले के अनुसार फरियादी राकेश कुमार अग्रवाल निवासी जैतहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में निवेश कर अच्छा रिटर्न दिलाने का लालच देकर उनसे कुल 91 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की 34 लाख रुपये की राशि को होल्ड कराया। माननीय न्यायालय अनूपपुर के सुपुर्दगी आदेश के परिपालन में अब तक 14 लाख रुपये से अधिक की राशि फरियादी के बैंक खाते में वापस कराई जा चुकी है। शेष राशि को वापस कराने की प्रक्रिया जारी है।

प्रकरण में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों यश तोमर एवं शानू उर्फ शुभम दुआ को गिरफ्तार कर चुकी है, जो वर्तमान में जिला जेल भोपाल में निरुद्ध हैं।

विवेचना के दौरान फरार आरोपी भोला सिंह पिता चन्द्रपाल सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी बगाई भट्टा, टीपी नगर, जिला कानपुर (उ.प्र.) को दिनांक 09.10.2026 को कानपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अनूपपुर के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, उनि अमरलाल यादव, सउनि श्याम शुक्ला, प्र.आर. 141 मनोज सिंह, प्र.आर. 35 राजकुमार मार्को, प्र.आर. 94 विजयनंद पाण्डेय, म.प्र.आर. 146 लेखनवती, आर. 229 रामेश्वर शर्मा एवं आर. 250 नरेन्द्र जाट की टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ख़बरें पढ़ें
error: Content is protected !!